प्रश्न :- किस के द्वारा एक स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल पोत का निर्माण किया जाएगा?

उत्तर :- कोचीन शिपयार्ड के द्वारा।

प्रश्न :- दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया है?

उत्तर :- डेनमार्क के कोपेनहेगन में।

प्रश्न :- टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) इम्पैक्ट रैंकिंग 2022 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

उत्तर :- चौथे स्थान पर।

प्रश्न :- किस यूनिवर्सिटी ने "खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021" जीता है?

उत्तर :- JAIN यूनिवर्सिटी ने।

प्रश्न :- हाल ही में किस क्रिकेट टीम ने "कैप्टन धर्मपाल क्रिकेट टूर्नामेंट" मैच जीता है?

उत्तर :- हरियाणा क्रिकेट अकादमी।

प्रश्न :- संयुक्त राष्ट्र ने किस वर्ष तक सभी के लिए स्वच्छ उर्जा कार्य योजना की शुरूआत की है?

उत्तर :- 2030 तक।

प्रश्न :- किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर :- संगीता सिंह।

Daily Current Affairs In Hindi Of 6th May 2022 +15 Questions