प्रश्न :- किस इंडियन डिजिटल पेमेंट कंपनी ने 'फ्रीलांस एंटरप्रेन्योर नेटवर्क गिगइंडिया' का अधिग्रहण किया है?

उत्तर :- फ़ोनपे।

प्रश्न :- 5वें वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स में नीति आयोग द्वारा कितनी महिलाओं को सम्मानित किया गया है?

उत्तर :- 75 महिलाओं को।

प्रश्न :- धरती का सबसे गर्म स्थान कौनसा बना है?

उत्तर :- कुवैत (रिकॉर्ड 53.2 डिग्री सेल्सियस)।

प्रश्न :- भारत ने पहली बार कितने अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है?

उत्तर :- 400 अरब डॉलर।

प्रश्न :- विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार किस देश की राजधानी को लगातार दूसरे वर्ष दुनिया के सबसे प्रदूषित राजधानी शहर का दर्जा दिया गया है?

उत्तर :- भारत की राजधानी नई दिल्ली को।

प्रश्न :- '2022 ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप' में भारत के लक्ष्य सेन ने कौन सा स्थान हासिल किया है?

उत्तर :- दूसरा।

Daily Current Affairs In Hindi Of 24 March 2022

24 March 2022