प्रश्न :- सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के अंत तक किसका BSNL में विलय करने का फैसला किया है?

उत्तर :- बीबीएनएल का।

प्रश्न :- किस ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अनिवार्य किया है?

उत्तर :- यूजीसी ने।

प्रश्न :- किस भारतीय मूल के चिकित्सक को हाल ही में व्हाइट हाउस का नया कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक नियुक्त किया गया है?

उत्तर :- आशीष झा।

प्रश्न :- नागरिक उड्डयन मंत्रालय किस शहर में 24 से 27 मार्च 2022 तक 'विंग्स इंडिया 2022' का आयोजन करेगा?

उत्तर :- हैदराबाद में।

प्रश्न :- कौन पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले पहले पैरा एथलीट बन गए हैं?

उत्तर :- देवेंद्र झाझरिया।

प्रश्न :-  भारतीय संविधान का पहली बार किस लिपि में अनुवाद किया गया है?

उत्तर :- ओल चिकी लिपि में।

Daily Current Affairs In Hindi Of 23 March 2022

23 March 2022 CA