प्रश्न :- किस राज्य की विधानसभा पेपरलेस बनने वाली देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गयी है?

उत्तर :- नागालैंड विधानसभा।

प्रश्न :- ‘स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (पुरुष)’ पुरस्कार से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर :- नीरज चोपड़ा।

प्रश्न :- सरकार ने कंपनियों के लिए 'डेब्ट फाइनेंसिंग को इक्विटी शेयरों में बदलने' की समय सीमा को कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर :- 10 वर्षों के लिए।

प्रश्न :- एशियाई क्रिकेट परिषद ने सभी की सहमति से अपने अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर :- 1 वर्ष के लिए।

प्रश्न :- भारत का पहला वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर का शुभारम्भ कहाँ किया गया है?

उत्तर :- मानेसर में।

प्रश्न :- हैदराबाद एफसी ने गोवा में खेले गए फाइनल में किसे हराकर इंडियन सुपर लीग टूर्नामेंट जीता है?

उत्तर :- केरला ब्लास्टर्स को।

Daily Current Affairs In Hindi Of 22 March 2022

22nd March 2022