प्रश्न :- 6 अगस्त 2022 को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर :- हिरोशिमा दिवस।

प्रश्न :- भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 4.90% से बढ़ाकर कितना प्रतिशत कर दिया है?

उत्तर :- 5.4%।

प्रश्न :- किसके द्वारा हाल ही में पारिवारिक न्यायालय (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया गया है?

उत्तर :- संसद के द्वारा।

प्रश्न :- किस देश ने 4 अगस्त 2022 को अपना पहला चंद्र मिशन "दानुरी" लॉन्च किया है?

उत्तर :- दक्षिण कोरिया ने।

प्रश्न :- किस राज्य सरकार ने Chief Minister Equal Education Relief, Assistance and Grant (Cheerag) योजना की शुरूआत की है?

उत्तर :- हरियाणा राज्य सरकार ने।

प्रश्न :- कौन सा देश आतंकवाद के विरुद्ध 29 अक्टूबर 2022 को एक विशेष बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 देशों के राजनयिकों की मेजबानी करेगा?

उत्तर :- अपना प्यारा देश भारत।

प्रश्न :- पैकेजों की डिलीवरी के लिए हाल ही में किस कंपनी ने भारतीय रेलवे के साथ करार किया है?

उत्तर :- ऐमेज़ॉन ने।

Daily Current Affairs In Hindi Of 6th August 2022 +15 Questions