प्रश्न :- किसने गुजरात में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज का शुभारंभ किया है?

उत्तर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने।

प्रश्न :- किस राज्य सरकार ने हाल ही में North East Space Applications Center के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर :- त्रिपुरा राज्य सरकार ने।

प्रश्न :- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और किसने पोर्ट ब्लेयर में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर :- अंडमान निकोबार कमान (ANC) ने।

प्रश्न :- भारतीय नौसेना को किस शिपयार्ड से पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत (IAC-1) प्राप्त हुआ है?

उत्तर :- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) से।

प्रश्न :- किस राज्य सरकार ने राज्य में प्लास्टिक कोटिंग वस्तुओं पर रोक लगा दी है?

उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य सरकार ने।

प्रश्न :- हाल ही में किस बैंक ने बिहार राज्य के पटना जीले में अपना पहला करेंसी चेस्ट स्थापित किया है?

उत्तर :- बंधन बैंक ने।

प्रश्न :- वाहन कलपुर्जा कंपनी भारत फोर्ज की इकाई BF Infrastructure और किसने तेज रफ्तार वाली यात्री ट्रेनों के विनिर्माण के लिए हाथ मिलाया है?

उत्तर :- टैल्गो इंडिया ने।

Daily Current Affairs In Hindi Of 30th July 2022 +15 Questions