प्रश्न :- बेंगलुरु में भारत के पहले मस्तिष्क स्वास्थ्य क्लिनिक का उद्घाटन किसने किया है?

उत्तर :- कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने।

प्रश्न :- किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पुलिस के लिए ‘स्मार्ट ई बीट’ प्रणाली की शुरूआत की है?

उत्तर :- हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर जी।

प्रश्न :- किस राज्य सरकार ने “फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट” लागू करने की घोषणा की है?

उत्तर :- आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने।

प्रश्न :- किसके द्वारा पारिवारिक न्यायालयों के संशोधन विधेयक, 2022 को पारित किया गया है?

उत्तर :- लोकसभा के द्वारा।

प्रश्न :- प्रसार भारती ने अगली पीढ़ी के प्रसारण समाधान विकसित करने के लिए किस IIT के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर :- IIT कानपुर के साथ।

प्रश्न :- कौन सा देश 2024 के बाद "International Space Station Project" से हट जाएगा?

उत्तर :- रूस।

प्रश्न :- कौन सा देश "ICC Women's ODI World Cup 2025" की मेजबानी करेगा?

उत्तर :- अपना प्यारा देश भारत।

Daily Current Affairs In Hindi Of 28th July 2022 +15 Questions