प्रश्न :- 26 अगस्त 2022 को पूरे विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर :- महिला समानता दिवस।

प्रश्न :- U-20 जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2022 में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?

उत्तर :- जापान।

प्रश्न :- प्रधानमंत्री ने किस राज्य के मोहाली में टाटा मेमोरियल सेंटर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया है?

उत्तर :- पंजाब।

प्रश्न :- हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार किस संगठन के द्वारा इस साल के अंत तक डिजिटल रुपया CBDC (Central Bank Digital Currency) को जारी किया जा सकता है?

उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक।

प्रश्न :- किस राज्य सरकार ने हाल ही में अवैध शराब, नशीली दवाओं के व्यापार के लिए एंटी नारकोटिक्स फाॅर्स का गठन किया है?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश।

प्रश्न :- किस राज्य में दही हांडी को आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता दी गई है?

उत्तर :- महाराष्ट्र।

प्रश्न :- आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना के तहत अब किन समुदाय के लोगों को भी कवर किया जाएगा?

उत्तर :- ट्रांसजेंडर्स।

Daily Current Affairs In Hindi Of 26th August 2022 +15 Questions