प्रश्न :- भारत का 104वां यूनिकॉर्न कंपनी कौन सा बना है?

उत्तर :- वन कार्ड।

प्रश्न :- किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने हाल ही में अपने करियर का पहला सुपर 500 खिताब जीता है?

उत्तर :- पीवी सिंधु।

प्रश्न :- किस चेस ग्रैंड मास्टर ने सर्बिया में पैरासिन ओपन शतरंज खिताब जीता है?

उत्तर :- ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने।

प्रश्न :- कांग्रेस ने किसे उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है?

उत्तर :- पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा को।

प्रश्न :- किसने हाल ही में आरईसी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है?

उत्तर :- वी.के. सिंह।

प्रश्न :- भारतीय नौसेना की किस पनडुब्बी को 35 साल की सेवा के बाद विशाखापत्तनम में सेवामुक्त किया गया है?

उत्तर :- आईएनएस सिंधुध्वज पनडुब्बी को।

प्रश्न :- किस कैंसर संस्थान में भारत में निर्मित रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित की गई है?

उत्तर :- राजीव गांधी कैंसर संस्थान में।

Daily Current Affairs In Hindi Of 19th July 2022 +15 Questions